बांदा, अगस्त 31 -- बांदा। विश्व हिन्दू परिषद जिला इकाई ने दुर्घटनाग्रस्त और बीमार गोवंश की दयनीय स्थिति पर चिंता जताई है। संगठन के जिला अध्यक्ष प्रकाश चन्द त्रिपाठी और जिला मंत्री ने जिलाधिकारी को मांग पत्र सौंप 24 घंटे आपातकालीन पशु चिकित्सा और गो एम्बुलेंस सेवा शुरू करने की मांग की है। विहिप पदाधिकारियों के अनुसार आए दिन गोवंश के घायल होने और सड़क हादसों के शिकार होने की खबरें आती हैं। सबसे बड़ी समस्या रात में होती है, जब गंभीर रूप से बीमार या घायल पशुओं को इलाज नहीं मिल पाता। सूचना देने के बाद भी समय पर डॉक्टर न पहुंचने से बेजुबान पशु सड़क किनारे घंटों तड़पने को मजबूर रहते हैं, जिससे कई बार उनकी असमय मौत हो जाती है। यह भी पढ़ें- Haldwani News: लंपी संक्रमित पशुओं के लिए विभाग के नहीं आइसोलेशन वार्ड विहिप ने प्रशासन से मांग की है कि रात...