चंदौली, जनवरी 9 -- चंदौली, संवाददाता। मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा माह के तहत रोवर्स एवं रेंजर्स विद्यार्थियों के सहयोग से राहवीर योजना के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान रोवर्स एवं सड़क सुरक्षा प्रभारी दिलशाद अंसारी ने राहवीर योजना के तहत सरकार की ओर से चलाई जा रही योजना के बारे में जानकारी दी। साथ ही हादसे में घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाने के लिए प्रोत्साहित भी किया। ताकि घायल व्यक्ति समय से अस्पताल पहुंच जाए और उसकी जान की रक्षा हो सके। कहा कि इस काम के लिए सरकार से गोल्डन समय में घायल को हॉस्पिटल पहुंचने वाले को 25 हजार रुपये की धनराशि से पुरस्कृत किया जाता है। इस मौके पर प्रो. पंकज कुमार झा, डॉ. रितु खरवार, डॉ. पवन गुप्ता, डॉ. अमित कुमार विश्वकर...