प्रयागराज, अप्रैल 2 -- मेजा से जिला पंचायत सदस्य दशरथ सोनकर का हाल जानने गुरुवार को समाजवादी पार्टी की विधायक डॉ. रागिनी सोनकर एसआरएन अस्पताल पहुंचीं। दशरथ सोनकर भाजपा के टिकट पर जिला पंचायत चुने गए हैं। बीते दिनों से कुछ लोग उनके साथ मारपीट कर रहे हैं, जिसमें उन्हें गंभीर चोटे आई हैं। एसआरएन अस्पताल मे इलाज चल रहा है। सपा विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने कहा की भाजपा सरकार मे दलितों के ऊपर अत्याचार के मामले बढ़े हैं। इस दौरान बाबा साहब वाहिनी के नगर अध्यक्ष वरुण सोनकर, लखन सोनकर, रणजीत सोनकर, फैज अंजुम, लाल चंद्र कुशवाह, सूरज, अंकित, करण सोनकर, जीतेन्द्र, भोला नाथ आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.