घायल को डिस्चार्ज करने पर परिजनों ने किया हंगामा
अयोध्या, मई 19 -- अयोध्या, संवाददाता। मेडिकल कालेज में भर्ती घायल को डिस्चार्ज करने पर परिजनों ने हंगामा किया। मौके पर भीड़ को देखकर प्रिसिंपल डा. दिनेश सिंह मर्तोलिया मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल को भर्ती करके उसका उपचार करने का निर्देश दिया। जिसके बाद उसे भर्ती करके इलाज शुरू किया गया। वजीरगंज केवटहिया के रहने वाले मंगल निषाद के बेटे 13 वर्षीय अनुराग का मारपीट की घटना में सिर फट गया था। जिसे परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसे हालत गम्भीर होने के कारण मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। परिजनों का आरोप है कि रात में जांच पड़ताल के बाद डाक्टर नार्मल बताते हुए डिस्चार्ज कर दिया। विरोध करने पर उसे रात में रोक लिया। सुबह आठ नौ बजे के करीब पुनः उसे डिस्चार्ज कर दिया। जिसके बाद काफी संख्या में परिजन मौके पर इकठ्ठा हो गए। अनुराग को जमीन पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.