गोरखपुर, फरवरी 8 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। महानगर में आवारा कुत्तों के प्रबंधन, उनके बंध्याकरण और उनके इलाज की व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है। 15वें वित्त आयोग के तहत स्वीकृत राशि से निगम न सिर्फ डॉग कैचिंग वाहन खरीदेगा, बल्कि पहली बार घायल कुत्तों के इलाज के लिए विशेष एम्बुलेंस भी लेगा। इस पहल से पशु कल्याण के साथ-साथ महानगरवासियों की सुरक्षा को भी मजबूती मिलेगी। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने 20 जनवरी के अंक में बोले गोरखपुर की कड़ी में ,'संवेदनशील परिसरों में आवारा कुत्तों का आतंक, शेल्टर संसाधन ही नहीं' शीर्षक से खबर प्रकाशित कर इस ओर ध्यान आकृष्ट किया था। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के क्रम में गोरखपुर नगर निगम आवारा कुत्तों की समस्या के समाधान के लिए नए संसाधन खरीदेगा। निगम को 15वें वित्त आयोग द्व...