महाराजगंज, मई 8 -- झनझनपुर/चौक, हिटी। चौक थाना क्षेत्र के पिपरिया मानिक राय स्थित स्कूल के पास चौक-निचलौल मार्ग पर बुधवार दोपहर तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में एक परिवार तबाह हो गया। हादसे में घायल पति-पत्नी और मासूम बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, लेकिन गंभीर रूप से घायल पति ने मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं करीब आठ वर्षीय मासूम की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है。
दुर्घटना का विवरण चौक क्षेत्र के टीकर निवासी रामबचन अपनी पत्नी अंजनी और करीब आठ वर्षीय पुत्र बॉबी के साथ बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वह पिपरिया मानिक राय स्थित एक स्कूल के पास पहुंचा कि सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों सड़क पर दूर जा गिरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.