शाहजहांपुर, मई 5 -- सिंधौली। क्षेत्र के गांव महुआ पाठक में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से घायल हुए व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। गांव निवासी नीतीश कुमार ने कोतवाली में दी गई शिकायत में बताया कि 2 मई की शाम करीब 7:50 बजे उनके पिता राजकुमार (55) चौराहे पर घर का सामान लेने गए थे। इसी दौरान पुवायां की ओर से तेज रफ्तार में आ रही पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान मौत हो गई। कोतवाल रविंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे की तहरीर के आधार पर पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...