कन्नौज, मई 3 -- दवा लेने जा रहे बाइक सवार किसान को कार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना इंदरगढ़ क्षेत्र के मनकापुर निवासी रोहित पुत्र सुभाष ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 28 मार्च को उनके पिता सुभाष चंद्र बाइक से तालग्राम दवा लेने जा रहे थे। रास्ते में एक आल्टो कार चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सुभाष चंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज तिर्वा लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी विनय शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया...