फतेहपुर, जनवरी 7 -- औंग। थाना क्षेत्र के थानपुर गांव निवासी 45 वर्षीय अशोक निषाद बाइक से चौराहे की ओर जा रहे थे। मानिकपुर गांव के पास एक ब्रेकर पर उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वे गिरकर गंभीर घायल हो गए थे। राहगीरों की सूचना पर परिजनों ने अशोक को औंग के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से कानपुर के लिये रेफर कर दिया गया था। इलाज के दौरान बुधवार सुबह अस्पताल में मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...