फतेहपुर, मार्च 5 -- जहानाबाद। थाना क्षेत्र के बंथरा गांव निवासी लक्ष्मी नारायन कुशवाहा के 15 वर्षीय पुत्र करन की सड़क हादसे में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। बीते दो मार्च को करन घर से रिश्तेदार की बाइक लेकर चिल्ली गांव की ओर अपने चचेरे भाई को बैठाकर जा रहा था। रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को अस्पताल भिजवाया, जहां से हालत नाजुक होने पर दोनों कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर में दोनों का इलाज चल रहा था। इसी दौरान बुधवार की रात करन की उपचार के दौरान मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...