जामताड़ा, मार्च 10 -- घायल का हाल चाल जानने पहुंचे ड्राइवर महासंघ के जिलाध्यक्ष नारायणपुर, प्रतिनिधि।ऑल झारखंड ड्राइवर महासंघ के जामताड़ा जिला अध्यक्ष बबलू मिर्जा ने मंगलवार को सड़क दुर्घटना में ठेकबहियार निवासी जैनूल मिर्जा का हाल चाल जानने पहुंचे। मंगलवार इस दौरान जैनूल मिर्जा उर्फ कुटका के परिवार वालों को उनके बेहतर इलाज के लिए 30 हजार रुपए की सहयोग राशि प्रदान किया। मौके पर ऑल झारखंड ड्राइवर महासंघ के जामताड़ा जिलाध्यक्ष ने कहा कि जैनूल मिर्जा का बेहतर इलाज कराने में हम ड्राइवर महासंघ उनके परिवार वालों के साथ हैं। जब भी जरूरत हो परिवार वालों को आर्थिक सहयोग के लिए हमलोग तैयार रहेंगे। मौके पर ऑल झारखंड ड्राइवर महासंघ जामताड़ा जिला के समीम अंसारी, इस्तिखार मिर्जा, रबूल अंसारी, सरीफ अंसारी, अशोक पोद्दार, पप्पू स्वर्णकार आदि मौजूद थे।

हिं...