भभुआ, मई 22 -- रामगढ़ अस्पताल में राजनीतिक हस्तक्षेप का आरोप, डॉक्टरों की सुरक्षा और सम्मान की उठाई मांग बोला आईएमए, मरीज की जान बचाने वाले चिकित्सक को दंड नहीं, सम्मान मिलना चाहिए भभुआ, नगर संवाददाता। रामगढ़ रेफरल अस्पताल में सड़क दुर्घटना के घायलों का इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. संजय कुमार पर हुई कार्रवाई के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की कैमूर शाखा खुलकर सामने आ गई है।

डॉक्टरों के मनोबल पर असर आईएमए ने सिविल सर्जन को आवेदन देकर कार्रवाई पर कड़ा एतराज जताते हुए इसे चिकित्सकों के मनोबल को तोड़ने वाला कदम बताया है। साथ ही अस्पतालों में बढ़ते राजनीतिक हस्तक्षेप पर भी चिंता व्यक्त की है। आईएमए के जिला अध्यक्ष डॉ. दिनेश्वर कुमार सिंह (मंटू) और सचिव डॉ. संतोष कुमार सिंह दिए गए आवेदन में कहा गया है कि 14 मई की रात सड़क दुर्घटना में घायल लो...