साहिबगंज, अप्रैल 19 -- तीनपहाड़ (साहिबगंज)। बाबुपुर-जोंका मेन रोड पर रामपुरा गांव के पुलिया के पास शनिवार की शाम बीड़ी कारोबारी से 1.20 लाख की लूट की घटना हुई। परिजनों के अनुसार जोंका पश्चिम टोला के अजमल शेख(25) तीनपहाड़ बाजार स्थित एसबीआई एटीएम से 1.20 लाख रुपए निकासी कर काले रंग के होंडा साइन बाइक से जोंका स्थित घर जा रहे थे। इसी दौरान रामपुरा गांव के पुलिया के पास एक बाइक पर हेलमेट पहने तीन अज्ञात अपराधी उसकी बाइक को ओवर टेक कर रूकवाकर देसी कट्टा व चाकू का भय दिखाते हुए रुपये से भरे थैला छिनने का प्रयास किया ।बीड़ी कारोबारी ने जब इसका विरोध किया तो अपराधियों ने चाकू से छाती व कमर पर वार करते हुए उन्हें घायल कर दिया और रुपये से भरा थैला लेकर फरार हो गए। यह भी पढ़ें- दबंगों ने हथियार के बल पर दुकान का ताला काट की लूटपाट इधर, कारोबारी नेशोर म...