फतेहपुर, जनवरी 15 -- चौडगरा। कल्यानपुर थाने के दलाखेड़ा गांव निवासी 35 वर्षीय रिक्शा चालक दीपू निषाद एक जनवरी को मिर्च लादकर चौडगरा छोड़ने जा रहा था। दूधी कगार मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे ई-रिक्शा चालक गंभीर घायल हो गया था। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में गुरुवार सुबह छह बजे युवक की मौत हो गई। मृतक की मां सोमवती निषाद ने थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी अखिलेश सिंह ने बताया कि केस दर्ज किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...