चंदौली, जून 30 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा तहसील में सोमवार को फाइल निस्तारण के विवाद में एक अधिवक्ता और लिपिक आपस में भिड़ गए थे। मारपीट के दौरान अधिवक्ता के चेहरे पर गंभीर चोट लग गई और खून निकलने लगा था। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।अधिवक्ता उपेन्द्र नारायण सिंह खतौनी शुद्धीकरण 38 (2)की फाइल को लेकर सोमवार को प्रभारी राजस्व लिपिक लेखपाल शाकिब अर्सलान के यहां गए थे। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था। वकील का आरोप है कि उसके बाद भी लिपिक की ओर से शनिवार को भी फाइल खोजकर नहीं दिया गया। रिश्वत की मांग की जा रही थी। सोमवार को तहसीलदार चैंबर में पहुंचकर लिपिक से मिलकर फाइल के बारे में पूछने लगे। जिस पर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद हो गया और मारपीट शुरू हो गई। जिसमें अधिवक्ता गंभीर ...