चाईबासा, जून 26 -- चाईबासा। जिला परिषद चाईबासा में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा समिति के वरिष्ठ सदस्य सह सामाजिक कार्यकर्ता राजाराम गुप्ता को सम्मानीति किया गया। उन्हें सड़क सुरक्षा के तहत दुर्घटनाग्रस्त चोटिल व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाने एवं मार्ग में पड़े वृद्ध व असहायों की सहायता करने को लेकर जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरीन व उपाध्यक्ष रणजीत यादव ने संयुक्त रूप से शॉल प्रदान कर एवं सांकेतिक चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया। मौके पर उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, सिविल सर्जन डॉ जुझार मांझी, जिला परिवहन पदाधिकारी गौतम कुमार के अलावा विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- सड़क सुरक्षा कार्यों के लिए राजाराम गुप्ता सम्मानित यह भी पढ़ें- रोटरी क्लब चाईबासा को मिला 7 पुरस्कार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...