नोएडा, जनवरी 9 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। सड़क दुर्घटना में घायलों के लिए कैशलेस उपचार योजना के लिए 84 अस्पतालों के साथ शुक्रवार को बैठक की गई। आयुष्मान योजना के प्रभारी डॉ. अजय कुमार ने अस्पतालों के प्रतिनिधियों को इस योजना के बारे में जानकारी दी। साथ ही, योजना से जुड़ने के निर्देश दिए। कैशलेस उपचार योजना के तहत दुर्घटना में घायल लोगों को डेढ़ लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज मिलेगा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा की अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में जनवरी से अक्तूबर तक 431 की मौत हुई और 815 लोग घायल हुए। कई बार इलाज के अभाव और अस्पताल पहुंचने में देरी होने के कारण घायल व्यक्ति की मौत हो जाती है। इस योजना से संबंधित प्रशिक्षण समेत अन्य कार्य होंगे। घायलों के इलाज में पुलिस की भी मदद ली जाएगी, ताकि मरीजों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाया जा सके। वहीं, दुर्घटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.