हमीरपुर, अगस्त 31 -- हमीरपुर। शहर के वी मार्ट के पास घायलावस्था में मिले युवक को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर किया गया है। कुरारा कस्बा निवासी 25 वर्षीय सत्यम सोनी पुत्र राकेश सोनी रविवार की देर शाम वी मार्ट के पास घायलावस्था में पड़ा था। जिसे राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। सिर में गंभीर चोट होने की वजह से उसे कानपुर रेफर किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...