हरिद्वार, अप्रैल 13 -- पुलिस ने लाठी से हमला करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। घटना में एक युवक घायल हुआ है। बुक्कनपुर निवासी पीड़ित मनजीत सिंह ने तहरीर देकर बताया कि वह अपने साथी जोनी उर्फ कंचन के साथ देवेंद्र प्रधान के घर किसी काम से गए थे। वापसी के दौरान रास्ते में पहले से घात लगाकर खड़े चमकार ने उन पर लाठी से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावर ने जान से मारने की नीयत से वार किया। एसओ पथरी रविंद्र कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.