अयोध्या, मार्च 7 -- अयोध्या संवाददाता। अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में एक युवक पर घात लगाकर हमलाकर कर हाथ तोड़ने और मारपीट का वीडियो बनाये जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार पहिया वाहन सवार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कराई है। कोतवाली अयोध्या के मोहतरिम नगर दर्शन नगर निवासी सुरेंद्र वर्मा पुत्र जगदीश वर्मा का कहना है कि होली के दिन वह सामान लेने के लिए घर से बाजार जा रहा था। इसी दौरान पहले से ही घात लगाए चार पहिया वाहन सवार अजीत पासवान,सूरज पासवान व आकाश पासवान निवासी पाराखान,अमन पासवान निवासी बंधवा, मोहित यादव निवासी गढ़ी का पुरवा समेत पांच ने लोहे की राड और हाकी से हमला बोल दिया। गाली-गलौच करते हुए मारपीटकर बेहोश कर दिया और हमले में हाथ टूट गया। मारपीट का वीडियो बनाया और परिवार को खत्म करने की धमकी दी...