संतकबीरनगर, दिसम्बर 7 -- धनघटा, हिन्दुस्तान संवाद। दुधरा तिवारी गांव के एक युवक पर घात लगाकर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर धनघटा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। दुघरा तिवारी गांव निवासी पीड़ित राजू पुत्र कोदई ने बताया कि 4 दिसंबर 2025 को शाम लगभग 4-5 बजे वह डेबरी चौराहा से दाढ़ी बनवाकर घर लौट रहे थे। उसी दौरान रास्ते में ग्राम-हरनहिया निवासी लालसाहब पुत्र गिरधारी, शिव कुमार पुत्र फागू तथा लालसाहब के भैने पूर्व नियोजित तरीके से घात लगाकर बैठे थे। पीड़ित के वहां पहुंचते ही आरोपियों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया और पंच से भी वार किए। घटना के दौरान जान से मारने की धमकी भी दी गई। खुद को बचाने के लिए पीड़ित किसी तरह भागकर मौके से निकला। तहरीर के आधार पर धनघटा पुलिस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.