फतेहपुर, अप्रैल 21 -- फतेहपुर। खखरेरु थाना के सितलूपुर वार्ड निवासी राजेंद्र पाल उर्फ रिंकू पाल ने बताया कि 18 अप्रैल को वह अपने घर से कस्बे की ओर जा रहा था। तभी गांव के ही अजय पाल उर्फ सोनू, संदीप पाल, विनय पाल और नीरज पाल पहले से घात लगाए बैठे थे। जैसे ही वह पप्पू पाल के घर के पास पहुंचा, सभी आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। लात-घूसों से मारपीट करते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। यह भी पढ़ें- दिनदहाड़े लाठी-डंडों से किया हमला, जान से मारने की दी धमकी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...