गोंडा, अप्रैल 21 -- परसपुर, गोंडा, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के परसपुर क्षेत्र में सोमवार की देर रात ग्राम डेहरास के गजराज पुरवा में घात लगाए बैठे बदमाशों ने जिला पंचायत सदस्य भूपेंद्र सिंह को उस वक्त गोली मार दी जब वे बाजार से चौपहिया वाहन से अपने घर लौट रहे थे। घर से मात्र तीन सौ मीटर पहले रास्ते में हुई इस कायराना वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल भूपेंद्र सिंह को पहले जिला मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां से हालत नाजुक होने पर उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है लेकिन हमले के कारण अभी भी पहेली बने हुए हैं। सोमवार की रात तकरीबन सवा दस बजे जिला पंचायत सदस्य भूपेंद्र सिंह बाजार से अपने घर गजराज पुरवा की ओर चौपहिया वाहन से लौट रहे थे। घर से महज तीन सौ मीटर पहले रास्ते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.