मधेपुरा, दिसम्बर 23 -- ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के श्याम दरगाह के समीप रविवार की देर शाम गोली मार कर एक युवक को जख्मी कर दिया गया। जख्मी युवक शांतनु सिंह खोखसी पंचायत के बाड़ा गांव वार्ड 6 का रहने वाला है। सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जख्मी युवक के पिता विनय सिंह के आवेदन पर सुपौल जिले के बलभद्रपुर गांव के महानंद मेहता सहित चार लोगों को नामजद किया गया है। सहरसा जिले के एक व्यक्ति को भी आरोपी बनाया गया है। सभी आरोपी करीबी रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार जख्मी युवक शांतनु सिंह ने चंद महीने पूर्व प्रेम - प्रसंग के बाद गुपचुप तरीके से सुपौल जिले की एक युवती से शादी कर ली थी। शादी के बाद दोनों के बीच अनबन हो गया। इस बीच उसकी कथित पत्नी का चयन बीपीएससी से शिक्षक पद पर हो गया। दोनों...