उरई, अगस्त 13 -- कुसमिलिया। संवाददाता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डकोर में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. इदरीश मोहम्मद की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। बैठक में संक्रामक व गंभीर बीमारियों-जैसे एएफपी (पोलियो), वीपीडी, खसरा, गलघोंटू (डिप्थीरिया), काली खांसी और नवजात टिटनेस की रोकथाम व त्वरित रिपोर्टिंग को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। ​कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद डब्लूएचओ की एसएमओ डॉ. जूही सूलिया ने उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों को इन घातक बीमारियों के लक्षण और पहचान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि यदि क्षेत्र में इनमें से किसी भी बीमारी का एक भी संभावित मामला नजर आता है, तो उसकी सूचना तत्काल चिकित्सा अधीक्षक डॉ. इदरीश मोहम्मद को दें, ताकि समय रहते त्वरित चिकित्सीय कदम उठाए जा सकें। ​अध्...