कोडरमा, अप्रैल 19 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। कोडरमा-गया रेलखंड के घाट सेक्शन में शनिवार रात एक मालगाड़ी का इंजन चढ़ाई चढ़ने में असमर्थ हो गया, जिससे अप लाइन पर करीब एक घंटे तक रेल परिचालन बाधित रहा। जानकारी के अनुसार यदुग्राम और गुरपा स्टेशन के बीच अप लाइन पर चढ़ाई के दौरान मालगाड़ी रुक गई। इसकी सूचना तुरंत कंट्रोल को दी गई। स्थिति को देखते हुए कंट्रोल ने अप लाइन पर आ रही ट्रेन संख्या 20839 राजधानी एक्सप्रेस को कोडरमा स्टेशन पर रोक दिया। बाद में गुरपा से अतिरिक्त इंजन मंगाकर मालगाड़ी को आगे बढ़ाया गया, जिसके बाद परिचालन सामान्य हुआ। इस दौरान राजधानी एक्सप्रेस लगभग एक घंटे तक कोडरमा में खड़ी रही। यह भी पढ़ें- कोटा के स्थान पर सोगरिया स्टेशन से चलेगी कोटा-पटना एक्सप्रेस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...