गोड्डा, जून 14 -- पथरगामा, प्रतिनिधि। रविवार को पथरगामा प्रखंड अंतर्गत घाट रामपुर गांव में श्मशान घाट एवं मुक्तिधाम के अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव के सार्वजनिक श्मशान घाट एवं मुक्तिधाम की जमीन पर स्थानीय अवधेश सिंह द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है, जिससे अंतिम संस्कार करने आने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों की समस्याएं ग्रामीणों ने बताया कि जब किसी शव का अंतिम संस्कार करने के लिए लोग श्मशान घाट पहुंचते हैं, तब मुक्तिधाम में बैठने तक नहीं दिया जाता है। विरोध करने पर लोगों को धमकाकर वहां से भगा दिया जाता है। इसको लेकर ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त है।

प्रशासन से मांग ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से अंचल अधिकारी को आवेदन सौंपकर श्मशान घाट एवं मुक्तिधाम को...