घाट रसिकपुर में जाति-आवासीय प्रमाणपत्र के लिए आवेदन
दुमका, जून 6 -- दुमका, प्रतिनिधि। दुमका प्रखंड के घाट रसिकपुर गांव में जिला प्रशासन द्वारा विशेष शिविर लगाकर जाति, निवास, आय और पारिवारिक सूची/वंशावली प्रमाणपत्र निर्गत करने के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचकर अपने जरूरी कागजात बनवा रहे हैं। दुमका अंचल अधिकारी अमर कुमार ने कहा कि सरकार की योजना है कि आम लोगों को प्रमाणपत्र के लिए अंचल कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। इसी उद्देश्य से गांव-गांव में शिविर लगाए जा रहे हैं। शिविर में ही आवेदन जमा करने के साथ दस्तावेजों की जांच भी की जा रही है। सभी पात्र लाभुकों को तय समय सीमा में प्रमाणपत्र उपलब्ध कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- पंचायत स्तर पर बनेंगे जाति, निवासी व आय प्रमाण पत्र यह भी पढ़ें- पंचायतों में जाति एवं निवासी प्रमाण पत्र शिविर का होगा आयोजन यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.