शाहजहांपुर, जनवरी 9 -- ढाई घाट गंगा तट पर चल रहे माघ मेला रामनगरिया में शुक्रवार को घाटों की पैमाईश के दौरान पण्डों और मेला कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच तीखी नोंकझोंक के बाद मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। पण्डों ने मेला कर्मचारियों पर भेदभाव और सुविधा शुल्क लेने के आरोप लगाए हैं। पण्डों का कहना है कि घाटों की पैमाईश निष्पक्ष तरीके से नहीं की जा रही है। आरोप है कि ठेकेदार की शह पर कुछ पण्डों को अधिक क्षेत्र दिखाया जा रहा है, जबकि अन्य के घाट कम कर दिए गए हैं। पण्डों ने दावा किया कि घाट आवंटन के नाम पर सुविधा शुल्क लिया जा रहा है और इसके बाद मनमाने ढंग से पैमाईश दर्ज की जा रही है। इससे कई पण्डों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। विवाद के दौरान घाट पर मौजूद मेला कर्मचारियों और पण्डों के बीच काफी देर तक कहासुनी होती रह...