हापुड़, मई 29 -- ब्रजघाट क्षेत्र में गंगा किनारे स्थित एक घाट पर कब्जे के विवाद को लेकर महिला के साथ मारपीट, गाली-गलौज और अभद्रता का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाना में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार महिला का गंगा किनारे एक निजी घाट है, जहां धार्मिक अनुष्ठान और पूजा-पाठ का कार्य कराया जाता है। आरोप है कि घाट की देखरेख से जुड़े कुछ लोगों की नीयत बिगड़ गई और वह घाट पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। इसी रंजिश के चलते आए दिन विवाद और धमकियां दी जा रही थीं।आरोप यह भी पढ़ें- घाट पर महिला से गाली गलौज विरोध करने पर की मारपीट है कि 28 मई की सुबह महिला अपने बच्चों के साथ घाट पर मौजूद थी, तभी कई लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। विरोध करने पर आरोपियो...