लखनऊ, फरवरी 1 -- माघ पूर्णिमा पर मनकामेश्वर उपवन घाट और झूलेलाल वाटिका पर आदि गंगा मां गोमती आरती का आयोजन हुआ। सनातन महासभा की ओर से गोमती आरती के साथ सनातन समागम और मनकामेश्वर घाट पर भजन, नृत्य नाटिका के साथ संत रविदास जयंती मनाई गई। डालीगंज स्थित मनकामेश्वर उपवन घाट पर मनकामेश्वर मठ मंदिर की महंत देव्यागिरि के सानिध्य में 11 वेदियों पर भव्य आरती हुई। सांस्कृतिक विभाग की ओर से कलाकारों ने भजन एवं नृत्य नाटिका के साथ गोमती स्वच्छता पर आधारित कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। मौजूद लोग आरती में सहभागिता कर जीवन दायिनी गोमती की स्वच्छता अभियान के साक्षी बने। महंत देव्या गिरि ने घाट पर संत रविदास की जयंती भी मनाई। उनके विचारों को सभी के सामने रखा। इस मौके पर गौरजा गिरि, मुख्य सेवादार उपमा पांडेय, जगदीश गुप्ता, मुकेश, मोंटू, विजय, डब्बू समेत अन्य स...