हरदोई, अप्रैल 12 -- हरदोई। मथुरा और चित्रकूट में हुए हालिया नाव हादसों के बाद जिले में नदी घाटों और नाव संचालन की सुरक्षा व्यवस्था की जमीनी पड़ताल की गई तो चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई। बिग्राम, मल्लावां और सांडी, हरपालपुर क्षेत्र के अधिकांश घाटों पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी हो रही है। बिना लाइफ जैकेट के सवारियां बैठाई जा रही हैं, नावों की क्षमता निर्धारित नहीं है और ओवरलोडिंग पर कोई सख्ती नहीं दिखती। गहरे पानी वाले इलाकों में सुरक्षा इंतजाम नदारद हैं, जबकि निगरानी और राहत व्यवस्था भी बेहद कमजोर है। ऐसे हालात में ग्रामीण रोजाना अपनी जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर हैं। रस्सी के सहारे चलती नाव, जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे ग्रामीणसांडी, संवाददाता। कस्बे के किला स्थित नावघाट पर ग्रामीणों की जान रोज जोखिम में पड़ रही है। मानी...