भागलपुर, जुलाई 13 -- सुल्तानगंज, निज संवाददाता। श्रावणी मेला को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मेला उद्घाटन में अब मात्र 18 दिन शेष हैं। रविवार को बड़ी संख्या में कांवरिया बाबा धाम जाते दिखे। यह भी पढ़ें- Deogarh News: श्रावणी मेला : निर्बाध विद्युत आपूर्ति को फीडरों का किया जा रहा है मेंटनेंसप्रशासन की तैयारियां इस वर्ष देश-विदेश से आने वाले लाखों कांवरियों को पिछले वर्षों की अपेक्षा अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और आकर्षक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए सभी विभाग तेजी से काम कर रहे हैं। नमामि गंगे घाट, अजगैवीनाथ मंदिर घाट और सीढ़ी घाट पर रंग-रोगन का काम तेजी से चल रहा है। श्रद्धालुओं के सुरक्षित स्नान के लिए गंगा घाटों पर बैरिकेडिंग, सुरक्षा जाली और बालू भरे जियो बैग लगाए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- सिमरिया गंगा तट पर श्रावणी मेला की त...