जमशेदपुर, अक्टूबर 2 -- पूर्वी सिंहभूम जिले में विभिन्न विसर्जन घाट पर मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन श्रद्धालुओं के द्वारा आज किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा सभी विसर्जन घाटों पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है। प्रमुख विसर्जन घाट पर एनडीआरएफ की टीम तैनात है। दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की निगरानी में प्रतिमा विसर्जन किया जा रहा है। अभी तक 15 से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा चुका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...