घाटों पर अब मुफ्त वाई-फाई की सुविधा
वाराणसी, अप्रैल 12 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के साथ नगर निगम अब डिजिटल रूप से भी सशक्त बनाने में जुट गया है। शनिवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी ने अस्सी घाट पर आयोजित समारोह में नि:शुल्क वाई-फाई सेवा का लोकार्पण किया। प्रथम चरण में अस्सी और दशाश्वमेध घाट को हाईस्पीड इंटरनेट सुविधा से जोड़ दिया गया है। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि यह सुविधा शहर को आधुनिक स्मार्ट सिटी बनाने के संकल्प का हिस्सा है। मुफ्त वाई-फाई सेवा का आगाज अस्सी घाट से किया जा रहा है, जिसका लाभ दशाश्वमेध घाट पर भी मिलेगा। घाटों पर आने वाले युवाओं, शोधार्थियों और पर्यटकों को अब कनेक्टिविटी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। कहा, घाटों पर फ्री वाई-फाई जोन के बोर्ड लगाए गए हैं। नागरिक वहां दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर आसानी से इंटरनेट सेवा का लाभ ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.