वाराणसी, फरवरी 3 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। नमामि गंगे गंगा विचार मंच की महानगर इकाई की तरफ से गंगा तट स्थित शिवालयों में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। महाशिवरात्रि तक विभिन्न घाटों पर स्थित मढ़ियों और मंदिरों की सफाई की जा रही है। इस क्रम में मंगलवार को बूंदी परकोटा घाट स्थित शिव कचहरी में अभियान चलाया गया। सदस्यों ने घंटों श्रमदान कर मंदिर प्रांगण को साफ किया। देव विग्रहों को स्नान कराया। जिला संयोजक शिवम अग्रहरि ने बताया कि कई मंदिरों में बाढ़ की सिल्ट जमा है। नियमित पूजा-पाठ बंद है। कुछ मंदिरों में आवारा कुत्तों का बसेरा और अतिक्रमण भी देखने को मिलता। अभियान में सत्यप्रकाश कुशवाहा, जय विश्वकर्मा, किरण पांडेय, अनुराग सोनकर सहित कई गंगासेवकों ने सहभागिता की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...