बुलंदशहर, जनवरी 5 -- । नगर गंगा घाट निर्माण संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री से प्राचीन घाटों का जीर्णोद्धार व सभी घाटों को जोड़ने वाले कोरिडर बनाने की मांग करते हुए एसडीएम को ज्ञापन दिया। सोमवार को नगर गंगा घाट निर्माण संघर्ष समिति के संयोजक दिनेश शर्मा के नेतृत्व में गंगा तट पर विभिन्न प्रकार से कार्य करने वाले लोगों ने गंगा मैया के जयकारे लगाते हुए तहसील परिसर पहुंचे। उपस्थित लोगों ने प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ से मांग की है, कि गंगा पुल से लेकर कुंज घाट तक गंगा किनारे एक सड़क का निर्माण करने तथा प्राचीन घाटों की जर्जर हालत को ध्यान में रखते हुए उनका जीर्णोद्धार कराने की मांग की गई। इस संदर्भ में एसडीएम प्रियंका गोयल को ज्ञापन दिया गया है। जिसे मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की मांग की। दिनेश शर्मा ने कहा कि अनूपशहर एक धार्मिक नगर के रूप में प...