घाटों की सफाई और रोशनी व्यवस्था पर नगर आयुक्त का रात्रि निरीक्षण
हरिद्वार, जून 2 -- नगर आयुक्त नंदन कुमार ने सोमवार देर रात शहर के प्रमुख घाटों का औचक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था और पथ प्रकाश व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने ओम घाट, अलकनंदा घाट, बिरला घाट, विष्णु घाट, शिव घाट, तिरछा पुल और सुभाष घाट का भ्रमण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। घाटों पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए सफाई व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कूड़ा निस्तारण की नियमित निगरानी करने तथा घाटों की साफ-सफाई को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। नगर आयुक्त ने अधिकारियों को सफाई और प्रकाश व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा किसी भी कमी की सूचना मिलते ही तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप नगर आयुक्त द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.