घाटे से मुनाफे में आई महारत्न कंपनी, 2 बार दे चुकी है बोनस शेयर का तोहफा
नई दिल्ली, जुलाई 16 -- महारत्न कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) घाटे से मुनाफे में आ गई है। भेल (BHEL) को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 376.71 करोड़ रुपये का कंसॉलिडेटेड मुनाफा हुआ है। इनकम बढ़ने की वजह से कंपनी को यह मुनाफा हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में भेल को 455.50 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के शेयरों में गुरुवार को अच्छी तेजी आई है। कारोबार के आखिरी घंटे में कंपनी के शेयर 4 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 435.40 रुपये पर बंद हुए। 7911 करोड़ रुपये से ज्यादा रही कंपनी की टोटल इनकमभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) की टोटल इनकम चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 7,911.86 करोड़ रुपये रही है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी की टोटल इनकम 5658.07 करोड़ रुपये थी। चालू वित्त वर्ष की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.