नई दिल्ली, मई 12 -- प्रीपेड डिजिटल वॉलेट्स और ऑनलाइन पेमेंट सर्विसेज उपलब्ध कराने वाली फिनटेक कंपनी मोबिक्विक घाटे से मुनाफे में आ गई है। मोबिक्विक को चौथी तिमाही में 4.38 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में मोबिक्विक को 56 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। मुनाफे में आने के बाद भी मोबिक्विक के शेयर मंगलवार को धड़ाम हो गए हैं। कंपनी के शेयर BSE में इंट्राडे के दौरान 11 पर्सेंट से अधिक लुढ़ककर 199 रुपये पर पहुंच गए। कारोबार के आखिर में कंपनी के शेयर 202.45 रुपये पर बंद हुए हैं। मोबिक्विक की पैरेंट कंपनी वन मोबिक्विक सिस्टम्स है। कंपनी के शेयर अपने IPO प्राइस से भी नीचे ट्रेड कर रहे हैं। 289 करोड़ रुपये पहुंच गया कंपनी का रेवेन्यू31 मार्च 2026 को खत्म हुई तिमाही में मोबिक्विक का ऑपरेशंस से मिलने वाला रेवेन्यू 289 करोड़ रुपय...