प्रयागराज, मार्च 2 -- प्रयागराज। इस बार घाटे के कारण मॉडल शॉप बंद होंगे पर दुकानों की कुल संख्या बढ़ जाएगी। दरअसल, आबकारी विभाग को एक मॉडल शॉप से एक करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होता है। नियम के अनुसार मॉडल शॉप की जगह मॉडल शॉप ही खोली जाती है। जो मॉडल शॉप बंद होंगी, उसे दो हिस्सों में तोड़ा जाएगा और 50-50 लाख के राजस्व पर दो मॉडल शॉप खोली जाएगी। कम लागत से अनुज्ञापी प्रेरित होंगे और दुकान के लिए आवेदन करेंगे। ऐसे में घाटे के बाद मॉडल शॉप की संख्या बढ़ेंगी। जिला आबकारी अधिकारी सुशील कुमार मिश्रा का कहना है कि इसके लिए अब तैयारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...