पिथौरागढ़, अप्रैल 23 -- संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। उत्तरांचल कर्मचारी शिक्षक संगठन ने हीट वेब से छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य सुरक्षा को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव की मांग की है। गुरुवार को संगठन के जिलाध्यक्ष सौरव चंद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ललित बसेड़ा ने मुख्यशिक्षाधिकारी को ज्ञापन दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिले के घाटी वाली क्षेत्र धारचूला, बलुवाकोट, जौलजीबी, बरम मदकोट, झूलाघाट, सेराघाट, थल, मुवानी, नाचनी, पनार आदि इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है। इन इलाकों के सरकारी स्कूलों में छोटे-छोटे बच्चे अध्ययनरत हैं। नए समय से बच्चों को खासी दिक्कत हो रही है। उन्होंने बच्चों की सुरक्षा के लिए आवश्यक प्रभावी कदम उठाने की अपील की है। यह भी पढ़ें- 25 अप्रैल तक सुबह 7 से 11 बजे चलेगी कक्षाएं
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.