घाटा बढ़ने के बाद बिखरा वोडा-आइडिया का शेयर, ब्रोकरेज को है ये डर
नई दिल्ली, नवम्बर 13 -- Vodafone Idea share price: टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया के शेयर में शुक्रवार को एक बार फिर से गिरावट देखी गई। शेयर करीब 3 पर्सेंट टूटकर 12 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। यह गिरावट चालू वित्त वर्ष 2026-27 की जुलाई-सितंबर तिमाही नतीजे के बाद आई है। वहीं, नोमुरा समेत कई ब्रोकरेज ने भी इस शेयर को लेकर एक अहम टिप्पणी की है। आइए डिटेल जान लेते हैं।कंपनी का बढ़ा है घाटा सितंबर तिमाही के दौरान वोडाफोन आइडिया का घाटा बढ़कर 5,975 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने बीते वित्त वर्ष -2025-26 की समान तिमाही में 5,524 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया था। कंपनी की परिचालन आय जुलाई-सितंबर तिमाही में 6.2 प्रतिशत बढ़कर 11,884 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 11,195 करोड़ रुपये थी। हालांकि, अप्रैल-जून तिमाही के 3,754 करोड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.