जमशेदपुर, नवम्बर 14 -- जमशेदपुर। घाटशिला अनुसूचित जनजाति (एसटी) विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में मतगणना के सातवें राउंड के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन की बढ़त मजबूत बनी हुई है। उन्होंने कुल 32,898 वोट हासिल कर निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बाबूलाल सोरेन (25,136 वोट) से 7,762 वोटों की लीड बना ली है। जेएलकेएम के रामदास मुर्मू 6,455 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। इस राउंड में भाजपा को 5,342 अतिरिक्त वोट मिले, जबकि झामुमो को 4,900, जिससे लीड थोड़ी कम हुई, लेकिन झामुमो का समग्र दबदबा आदिवासी वोटों पर कायम है।जिला निर्वाचन पदाधिकारी के मीडिया कोषांग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मतगणना दोपहर तक पहुंच चुकी है और अब आठवें राउंड में प्रवेश करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...