जमशेदपुर, जुलाई 12 -- खड़गपुर रेल मंडल चाकुलिया, धालभूमगढ़ और घाटशिला स्टेशनों को और बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रहा है। गुरुवार को दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के मुख्य संरक्षा अधिकारी समेत अन्य अधिकारियों ने तीनों स्टेशनों की लाइन, यार्ड, प्वाइंट और क्रॉसिंग का निरीक्षण किया। इस दौरान घाटशिला स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया और आपातकालीन सुविधाएं बढ़ाने पर सहमति बनी। हावड़ा-टाटानगर रूट पर चाकुलिया और घाटशिला स्टेशनों का ट्रेन परिचालन में महत्वपूर्ण स्थान है। रेलवे इन स्टेशनों पर बुनियादी ढांचे और परिचालन सुविधाओं को और मजबूत करने में जुटा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...