जमशेदपुर, जून 21 -- घाटशिला स्टेशन पर लंबी दूरी की पांच एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव के लिए दक्षिण पूर्व जोन ने रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा है। जमशेदपुर के सांसद विद्युतवरण महतो को रेलवे जोन से यह जानकारी दी गई। सांसद ने घाटशिला स्टेशन पर रांची-हावड़ा वंदे भारत, हावड़ा-मुंबई गीतांजलि, हावड़ा-पुणे आजाद हिंद, हावड़ा संबलेश्वरी और अजमेर एक्सप्रेस के ठहराव का मुद्दा रेलवे की बैठक में उठाया था। इसके अलावा गालूडीह, चाकुलिया में हटिया-हावड़ा व राखामाइंस कुर्ला और गालूडीह में हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस के ठहराव की मांग उठी है। रेलवे के अनुसार, 2026 के अप्रैल और मई में ट्रेनों के ठहराव का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड भेजा गया है। यह भी पढ़ें- हजारीबाग रोड स्टेशन पर वंदे भारत व जोधपुर एक्स. के ठहराव की मांग जानकार बताते हैं कि घाटशिला, चाकुलिया और गालूडीह स्टेश...