घाटशिला, मई 19 -- घाटशिला। घाटशिला रेलवे स्टेशन पर दिनदहाड़े एक महिला से पर्स छिनतई की घटना सामने आई है। बदमाश महिला को बातों में उलझाकर उसका पर्स लेकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल जीआरपी स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला रीमा मंडल घाटशिला से अपनी बेटी के घर हावड़ा जा रही थी। इसी दौरान स्टेशन परिसर में दो अज्ञात युवक, जिनकी उम्र करीब 25 से 30 वर्ष बताई जा रही है, महिला के पास पहुंचे। दोनों ने पहले किसी को कॉल करने की बात कही और महिला को बातचीत में उलझा दिया। इसके बाद अचानक महिला का पर्स लेकर मौके से फरार हो गए।महिला के अनुसार, पर्स में नगद रुपये, सोने की चेन समेत करीब एक लाख रुपये मूल्य का सामान रखे ह...