जामताड़ा, नवम्बर 15 -- घाटशिला सीट से झामुमो की जीत पर खुशी मनाई गई नाला,प्रतिनिधि। घाटशिला विस उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन की जीत पर झामुमो प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार को नेता एवं कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर एवं पटाखे जलाकर खुशी मनाई। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने जयघोष भी किया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष उज्जवल भट्टाचार्य ने कहा कि यह जीत काफी महत्वपूर्ण है। इस जीत से यह पता चलता है कि राज्य सरकार हर क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रही है। राज्य के विकास में रोज नए आयाम जुड़ रहे हैं। झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार संवेदनशीलता के साथ समाज के हर तबके के लिए काम कर रही है। मौके पर विधायक प्रतिनिधि बासुदेव हांसदा, भवसिंधु लायक, कोकिल माजी, अनंत मंडल, जनार्दन भंडारी, राजु दास, शिवशंकर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.