घाटशिला, अगस्त 4 -- घाटशिला, संवाददाता। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के घाटशिला स्थित संपर्क कार्यालय, फूलडुंगरी में सोमवार को विधायक सोमेश चंद्र सोरेन की मौजूदगी में प्रेस वार्ता हुई। इसमें बताया कि 4 अगस्त को झारखंड आंदोलन के महानायक, दिशोम गुरु एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पूरे सम्मान और गरिमा के साथ मनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि घाटशिला विधानसभा क्षेत्र की सभी 56 पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा सभी प्रखंड संपर्क कार्यालयों में भी दिशोम गुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। राज्यभर में भी इसी प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। शिबू सोरेन का संघर्ष केवल अलग झारखंड राज्य के निर्माण तक सीमित नहीं था, बल्कि जल, जंगल, जमीन और आदिवासी-मूलवासी समाज के अधिकारों की...