रांची, नवम्बर 16 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में रविवार को घाटशिला विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक सोमेश सोरेन ने अपने परिवार संग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सोरेन को विधानसभा चुनाव में जीत की ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि यह विजय घाटशिला की जनता की आकांक्षाओं और विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय रामदास सोरेन द्वारा जनहित में आरंभ किए गए कार्यों और अधूरे सपनों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी अब उनके पुत्र सोमेश सोरेन के कंधों पर है। मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि सोरेन जनसेवा एवं विकास की दिशा में प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि झामुमो परिवार ने राज्य के हर वर्ग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.